बरेली: जिला अस्पताल की OPD में रंगरलियां मना रहा था कर्मचारी, रंगे हाथों पकड़ा गया
Bareilly
दरअसल, ओपीडी में अस्पताल प्रबंधन से जुड़े लोगों ने एक एनजीओ कर्मचारी को एक महिला के साथ रंगरलियां बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>

सीसीटीवी फुटेज पर गई नजर
जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल के सीएमएस जिला अस्पताल के अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। अचानक उनकी नजर सीसीटीवी कैमरे के साथ अटैच हुई टीवी पर पर गई। जब उन्हें पूरा मामला समझ आया तो उन्होंने अपने एक अस्पताल के डॉक्टर को टीवी पर नजर बनाने को बैठा दिया।

महिला के साथ कमरे में गया कर्मचारी
जब दूसरे डॉक्टर ने भी मामले की पुष्टि की तो वह अपने स्टाफ के साथ अस्पताल के ओपीडी में पहुंचे और दोनों को केबिन से बाहर निकाला। सीएमएस गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी में जिला अस्पताल की ओपीडी में दोपहर 2 बजे के आसपास एक युवक और महिला को अकेले बैठा देखा। जैसे ही युवक महिला के साथ कमरा नंबर 5 में गया, तुरंत डॉक्टर केएस गुप्ता ओपीडी में कमरा नंबर 5 पर पहुंचे।

पुलिस के हवाले किया गया कर्मचारी
कमरा अंदर से बंद मिला, कमरा खुलवाया गया तो बंद कमरे में संविदा कर्मचारी सनी निकला, जो एनजीओ के तहत टीबी विभाग में काम करता है और महिला एक मरीज थी। डॉक्टर केएस गुप्ता ने मामले को समझने के बाद संविदाकर्मी को पुलिस के हवाले कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications