पति ने सुहागरात का वीडियो वायरल करने की दी धमकी, देह व्यापार में धकेलने की कोशिश का आरोप
बरेली। यूपी के बरेली में एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ-साथ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इसकी शिकायत बारादरी पुलिस से की है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है।

एक साल पहले हुई थी शादी
बरेली के बारादरी इलाके में रहने वाली महिला की शादी एक साल पहले 13 दिसंबर को बागपत जिले के बड़ौत निवासी प्रवीन कुमार जैन के साथ हुई थी। आरोप है कि सुहागरात पर पति ने पहले उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद पोर्न फिल्म दिखाकर वैसा ही करने को कहा। महिला ने पति की इस हरकत का विरोध किया तो उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

देह व्यापार के धंधे में धकेलना चाहते थे ससुरालवाले
महिला ने बताया कि वह नहाने बाथरूम में गई थी। इस बीच किसी ने दरवाजा बाहर से बंद कर लाइट बंद कर दी। गीजर की गैस से वह बेहोश हो गई। महिला ने ससुरालियों पर आरोप लगाया कि वह हाई सोसाइटी की बातें कहकर देह व्यापार में धकेलना चाहते हैं। महिला ने फोन कर पिता को घटना की जानकारी।

पुलिस कर रही मामले की जांच
महिला ने इसकी शिकायत बारादरी पुलिस से की है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications