हैरान करने वाला मामला: सड़क क‍िनारे पलटी म‍िली स्कॉर्पियो की स्‍टेपनी से म‍िली ऐसी चीज, पुल‍िस रह गई दंग

बरेली, जून 06: यूपी के बरेली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। द‍िल्‍ली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार स्‍कॉर्प‍ियो कार सांड को बचाने के चक्‍कर में उछल कर दूसरी साइड में बरेली की तरफ से आ रही एक सेंट्रो कार से टकरा गई। हाइसे में सेट्रों में सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। वहीं, स्‍कॉर्प‍ियो सवार युवक मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस स्‍कॉर्प‍ियो में सवार युवकों की तलाश कर रही थी, इसी बीच कार की तलाशी ली गई। कार की स्‍पेटनी कुछ उठी हुई थी। जब पुलिस ने इसे खोलकर देखा तो दंग रह गई।

heroin worth rs 5 crores recovered from scorpio car in bareilly

स्‍टेपनी से म‍िली 5 करोड़ रुपए की हेराइन

दरअसल, स्कॉर्पियो की स्टेपनी में 4 पैकेट में 4 किलो 100 ग्राम वजन का नशीला पदार्थ मिला। पुलिस ने इसे जांच के ल‍िए फारेंसिक लैब भेजा तो पता चला कि यह हेरोइन है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ कीमत आंकी गई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो से बरामद हुए आधार कार्डों के आधार पर अन्तर्राष्ट्रीय हेरोइन तस्कर बबलू, नाजिस, स्कार्पियो के मालिक राजन को गिरफ्तार किया है।

सांड की वजह से पलट गई थी स्कॉर्पियो

बता दें, बरेली के दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर रव‍िवार की सुबह-सुबह हादसा हुआ था। नई स्कॉर्पियो तेजगति जा रही थी, इस बीच रोड के बीचोबीच एक सांड आ गया, जिसको बचाने के लिए ड्राइवर ने गाड़ी घुमा दी, जिससे स्कॉर्पियो उछलते हुए रोड के दूसरी साइड में बरेली से आ रही सेंट्रो कार से टकरा गई। इस मामले में एसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा लिखा है। फिलहाल, कुछ आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। प्रभारी निरिक्षक विजय कुमार ने बताया कि इस मामले में तीनों अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, बाकी अपराधियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+