घर से निकले प्रधानपति का हो गया मोबाइल स्विच ऑफ, ढूंढने पर जंगल में गड़ी मिली लाश
बरेली। उत्तर प्रदेश में के बरेली जिले में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर माफ़ी का है, जहां दो दिन से लापता चल रहे प्रधान की रंजिश में हत्या कर दी गई। प्रधानपति साबिर अली का शव मुरारपुर के जंगल में मिला। घटना की जानकारी होते है क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दो दिन पहले गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने तफ्तीश की तो आरोपी हाथ आ गया। उसके जुर्म कुबूल करने पर शव को बरामद हो गया।

मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसकी पति की हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक साबिर की किसी से रंजिश चल रही थी। प्रधान आयशा के पति साबिर खां की गला काटकर हत्या कर दी गई है। हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। दो दिन पहले पहले साबिर अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वह किराये से चलने वाली गाड़ी को देखने जा रहे हैं। साबिर के घर से निकलने के बाद ही कुछ देर में उनका मोबाइल बंद हो गया। परिवार ने साबिर को ढूंढने के काफी प्रयास किया लेकिन साबिर का कुछ पता नहीं चल सका।
बाद में थाने में साबिर की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। हालांकि साबिर का शव मुरारपुर के जंगल से बरामद कर लिया गया। एसपी ग्रामीण के अनुसार साबिर की हत्या रंजिश के कारण हुई है। परिवार के कहने पर जब आरोपी को पकड़ा गया तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया और शव को आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से और पूछताछ में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications