लव मैरिज से नाराज घरवालों ने दिनदहाड़े किया लड़की का अपहरण, वीडियो बनाते रहे लोग
Recommended Video
बरेली। यूपी के बरेली में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। उसके विरोध करने पर डंडों से उसकी पिटाई की गई। खास बात ये रही कि इस दौरान तमाम लोग तमाशबीन बने घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, दो दिन पहले भोजीपुरा थाना क्षेत्र के घाघोरा घघोरी गांव में कुछ लोग गुरुबचन सिंह के घर आए और उसकी पत्नी को ले जाने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसे पीटा और उसकी पत्नी को भी पीटा और दिनदहाड़े अपहरण करके ले गए। सोनम कुर्मी है और उसका पति गुरुबचन एससी हैं। एक साल पहले दोनों ने घर से भागकर लव मैरिज की, जिसके बाद दोनों शहर छोड़कर कहीं और जाकर रहने लगे। चार दिन पहले ही दोनों गांव वापस आए थे, इसकी भनक जब सोनम के परिवारवालों को लगी तो वो लोग उसकी ससुराल पहुंच गए और उसे मारपीट कर अपहरण करके ले गए।

पति को बुरी तरह पीटकर किया घायल
सोनम के मायके वाले अरविंद, रणबीर सिंह, महिपाल सिंह, अमर सिंह, रिपांशु, संजय और साथ में कुछ अज्ञात लोगों ने गुरबचन सिंह के घर पर हमला बोल दिया, जिसमें असलहों से लैस आए हुए लोगों ने लाठी-डंडों से वार कर गुरबचन को बुरी तरह पीटा, और उसकी पत्नी सोनम का अपहरण करके ले गए। गुरबचन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजीपुरा ले जाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सोनम को बरामद कर लिया, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एसपी ग्रामीण डॉ. संसार सिंह ने बताया कि इस मामले में भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी












Click it and Unblock the Notifications