बरेली में लड़के साथ घर से भागी एक और लड़की, वीडियो वायरल कर बोली- मैं इनके साथ खुश हूं

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक और ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें लड़की ने अपने ही परिवार से अपनी और अपने प्रेमी की जान को खतरा बताते हुए पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की कह रही है, ''मैं उससे बहुत प्यार करती हूं, उससे शादी करना चाहती हूं। मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। मैं उनके साथ बहुत खुश हूं।'' लड़की का कहना है कि उसके परिवार वाले उसकी मर्जी के बिना कही और शादी करने जा रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद लड़की के पिता ने थाने में लड़के के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पिता की शिकायत परएफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो दिन पहले ही घर से भागे हैं प्रेमी युगल

दो दिन पहले ही घर से भागे हैं प्रेमी युगल

बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र की युवती के स्कूल में साथ पढ़ने वाले युवक से प्रेम संबंध हो गए थे। दोनों अल्पसंख्यक समाज से हैं। दोनों की जातियां भी एक हैं। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले प्रेमी युगल घर से भाग गए। इसके बाद युवती के पिता ने बहेड़ी कोतवाली में युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर युवती को ले जाने की तहरीर दी। बीती रात युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दिया, जिसमें वह अपने परिवार वालों से अपनी व प्रेमी की जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर एफआईआर लिखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का यह भी कहना है कि दोनों को बरामद कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

किला क्षेत्र की लड़की का 'लव जिहाद' मामला

किला क्षेत्र की लड़की का 'लव जिहाद' मामला

बता दें, इससे पहले 17 अक्टूबर को किला थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की इलाके में ही रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। परिजनों ने युवक और उसके दोस्तों पर लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया। इसके बाद लड़की ने वीडियो वायरल कर मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही। उधर, इस मामले में लव जिहाद का आरोप लगाकर भाजपा और हिन्दू संगठनों के नेताओं ने जमकर हंगामा किया। किला थाने का घेराव भी किया गया।

मजिस्ट्रेट ने लड़की को नारी निकेतन भेजा

मजिस्ट्रेट ने लड़की को नारी निकेतन भेजा

23 अक्टूबर को पुलिस ने लड़का और लड़की को अजमेर से बरामद कर लिया। दोनों होटल में ठहरे थे। अजमेर पुलिस की मदद से उनकी तलाशी ली गई तो पुलिस को न तो आठ लाख का कैश बरामद हुआ और न ही उसके पास से कोई सोने की चेन बरामद हुई है। शनिवार को लड़की को कोर्ट में पेश किया गया। लड़की की दलीलों से पुलिस भी बैकफुट पर आ गई। पुलिस छात्रा का मेडिकल नहीं करा सकी। मजिस्ट्रेट को उसे नारी निकेतन भेजना पड़ा। बताया जा रहा है कि लड़की को जब मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया तो आधार कार्ड और हाईस्कूल के प्रमाण पत्रों को सामने रखकर उसने खुद के बालिग होने का दावा किया और मेडिकल परीक्षण कराने से इनकार कर दिया। छात्रा ने कहा कि वह बालिग हो चुकी है। इसके सभी प्रमाणपत्र उसके पास मौजूद हैं तो भला वह क्यों मेडिकल परीक्षण कराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+