एग्जाम पास नहीं कर सका तो बन गया फर्जी IAS, एसएसपी और DIG को कॉल कर झाड़ता था रौब

बरेली। बरेली के इज्जतनगर में रहने वाले शशांक तिवारी का सपना आईएएस अफसर बनने का था, लेकिन वो आईएएस का एग्जाम पास नहीं कर सका। इसके बाद वो अपने सपने को साकार करने के लिए फर्जी आईएएस बन गया। यही नहीं वह कभी एसएसपी तो कभी डीआईजी को फोन कर रौब झाड़ने लगा। लेकिन बुधवार को जब वह कमिश्नरी पहुंचा तो मामला उल्टा पड़ गया। कमिश्नरी के स्टाफ को उसकी बातों पर शक हो गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाकर फर्जी आईएएस को गिरफ्तार करवा दिया।

Recommended Video

      एग्जाम पास नहीं कर सका तो बन गया फर्जी IAS, एसएसपी और DIG को कॉल कर झाड़ता था रौब
      fake ias officer arrested in bareilly uttar pradesh

      MHRD का कोर्डिनेटर बताकर कमिश्नरी पहुंचा था फर्जी आईएएस

      दरअसल, फर्जी आईएएस शशांक मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) का कोर्डिनेटर बताकर कमिश्नरी पहुंचा था। शशांक तिवारी आईएएस और आईपीएस को फोन करके रौब झाड़ता था। वह बुधवार को भी रौब झाड़ने के लिए कमिश्नरी पहुंचा था, लेकिन वहां पर इसकी दाल नहीं गली। कमिश्नरी के स्टाफ ने उसे पहचान लिया कि ये कोई आईएएस अफसर नहीं है।इसके बाद कोतवाली पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

      एफआईआर दर्ज, पुलिस कर रही जांच

      एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया की फर्जी आईएएस शशांक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है की इसने अभी तक कौन-कौन से फ्रॉड किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी शशांक तिवारी पहले भी एसएसपी और डीआईजी को आईएएस बनकर कई बार कॉल कर चुका है। शशांक इज्जतनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसका सपना आईएएस बनने का था, लेकिन वो आईएएस का एग्जाम पास नहीं कर सका। इसके बाद वो अपने सपने को साकार करने के लिए फर्जी आईएएस बन गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+