कोरोना संक्रमित नहीं हैं एक्ट्रेस दिशा पटानी के पिता जगदीश चंद्र पटानी, खबरों का किया खंडन

बरेली। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 4154 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता जगदीश चंद्र पाटनी के भी कोरोना संक्रमित होने की खबरें मीडिया में आई थीं जिसका खंडन खुद दिशा की टीम ने किया है। एक्ट्रेस दिशा पाटनी की टीम की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि अभिनेत्री के पिता को कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है, वह बिल्कुल ठीक हैं। जगदीश चंद्र पाटनी ने लोगों से गलत जानकारी फैलने से रोकने का भी आग्रह किया है।

Recommended Video

    Coronavirus in UP: Actress Disha Patani के पिता Jagdish Patani हुए संक्रमित | वनइंडिया हिंदी
    Disha Patni father Jagdish Chandra Patni and Two more officers found coronavirus positive

    बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी, उत्तर प्रदेश बिजली विभाग की विजिलेंस यूनिट में डिप्टी एसपी के तौर पर कार्यरत है। गुरुवार को कुछ मीडियो रिपोर्ट में दावा किया गया कि बिजली विभाग के तीन अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसमें से एक दिशा के पिता जगदीश पटानी भी हैं। हालांकि यह खबर पूरी तरह गलत है, जगदीश पटानी कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं।

    साइबर ठगी का शिकार होने से बचे थे जगदीश
    बता दें, बीते दिनों जगदीश पाटनी तब सुर्खियों में आए थे जब वह साइबर ठगों का शिकार होने से बाल-बाल बचे थे। उनकी क्लोन फेसबुक आईडी बनाकर कुछ परिचितों को मेसेज भेजे गए थे। हालांकि, समय रहते इसकी जानकारी मिल गई और इस वजह से ठग अपनी चाल में कामयाब नहीं हो पाए। जगदीश ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की थी।

    योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ मंत्री हुए कोरोना संक्रमित
    योगी सरकार के अब तक आठ मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। बुधवार को भी कानून मंत्री बृजेश पाठक की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बृजेश पाठक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। इससे पहले बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद पूरा परिवार होम क्वारंटाइन हो गया था। वहीं, कोरोना की वजह से रविवार को यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन हो गया था। वो योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+