गंगा में मिली इंटरमीडिएट छात्र की लाश, बहन ने कहा- प्रेमिका ने बुलाया था

Bareilly news, बरेली। यूपी के बरेली में एक इंटरमीडियट के छात्र का शव सड़क पर रखकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी आक्रोशित भीड़ ने हाथापाई की जिसके बाद सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोग शांत हुए। 18 साल के इंटरमीडियट का छात्र सतीश वर्मा की हत्या के बाद शव गंगा नदी में फेंक दिया गया।

अपहरण की दी थी तहरीर

अपहरण की दी थी तहरीर

सुभासनगर थाना क्षेत्र की बदायूं रोड स्थित ग्रेटर कैलाश कालोनी निवासी रामचंद्र के बेटे सतीश का शव बदायूं जिले के कछला गंगा नदी में मिला जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बदायूं में ही उसका पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव लेकर बरेली पहुंचे जिसके बाद उन्होंने शव सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक छात्र के पिता का आरोप है कि तीन दिन पहले उन्होंने थाने में अपने बेटे के अपहरण की तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी और गुमशुदगी दर्ज की जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

बहन का आरोप

बहन का आरोप

मृतक की बहन का आरोप है कि उसके भाई का एक लड़की से कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने बताया कि तीन दिन पहले उसे उसकी प्रेमिका ने रेस्टोरेंट में बुलाया और फिर वहां सतीश को बताया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है और हॉस्पिटल ले जा रहे हैं। सतीश ने घर पर फोन करके बताया और फिर वापस नहीं लौटा। सतीश लापता था और उसका कोई सुराग नहीं लगा। बहन का आरोप है कि सतीश को प्रेमिका और उसके भाई ने मिलकर मार डाला है।

पुलिस ने यह कहा

पुलिस ने यह कहा

इस मामले में सीओ सीमा यादव का कहना है कि तीन दिन पहले सुभासनगर थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई थी और बदायूं के कछला गंगा में उसका शव मिला है। उनका कहना है परिजनों ने जो भी आरोप लगाए है उनकी जांच की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+