'घर से बाहर मत निकलना, वरना मर्डर हो जाएगा' साक्षी मिश्रा को किसने दी ये धमकी
बरेली। इंटरकास्ट मैरिज के बाद चर्चा में आईं भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। साक्षी ने मामले की शिकायत बरेली पुलिस से की है। साक्षी का कहना है कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ और डीजीपी ओपी सिंह से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाएंगी।

'...वरना तुम्हारा मर्डर हो जाएगा'
न्यूज18 की खबर के मुताबिक, साक्षी का आरोप है कि यूपी के रार्बटगंज जिले का रहने वाले रवि कुशवाह नाम के लड़के ने फेसबुक पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। युवक ने धमकी देते हुए लिखा है, 'आज से घर से बाहर मत निकलना वरना तुम्हारा मर्डर हो जाएगा।'

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
बता दें, इससे पहले भी साक्षी मिश्रा को सोशल मीडिया पर कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इंस्टाग्राम पर एक अनजान युवक ने मैसेज कर धमकी दी थी कि उसने साक्षी और अजितेश को मारने के लिए 50 लाख की सुपारी ली है और वह दोनों को तीन महीने में जान से मार देगा।

सीएम योगी करेंगी मुलाकात
साश्री का कहना है कि धमकियां मिलने के बाद वह कई बार पुलिस से शिकायत कर चुकी है, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब वह अब सीएम योगी आदित्यनाथ और डीजीपी ओपी सिंह से मुलाकात करेगी।












Click it and Unblock the Notifications