यूपी में कोरोना संक्रमण ने BJP के एक और व‍िधायक की ली जान, केसर सिंह गंगवार का न‍िधन

बरेली, अप्रैल 28: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना के संक्रमण ने भाजपा के एक और व‍िधायक की जान ले ली। बरेली की नवाबगंज सीट से भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार का भी बुधवार को न‍िधन हो गया। बीते 18 अप्रैल को केसर सिंह गंगवार की कोरोना र‍िपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत ब‍िगड़ने पर व‍िधायक के बेटे व‍िशाल गंगवार ने सोशल मीडिया पोस्‍ट के जर‍िए कहा था कि उनके प‍िता को बेहतर इलाज नहीं म‍िल रहा है। व‍िशाल ने प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए थे। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने विधायक को बरेली से 19 अप्रैल को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार दोपहर बाद केसर सिंह गंगवार ने अंतिम सांस ली। केसर सिंह के न‍िधन पर सूबे के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दुख जताया है। बता दें, गंगवार यूपी और भाजपा के तीसरे विधायक हैं, जिनका कोरोना की दूसरी लहर में अब तक निधन हो चुका है।

bjp mla kesar singh gangwar lost his life from coronavirus


नवाबगंज सीट से भारी मतों से हुए थे विजयी

बीजेपी विधायक केसर सिंह गंगवार बसपा से एमएलसी रहे हैं। इसके अलावा उनके भाई की पत्नी उषा गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। पहली बार भाजपा ज्वॉइन करने के बाद उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा और बरेली के नवाबगंज सीट से भारी मतों से विजयी हुए थे। विधायक के बड़े बेटे मुनेंद्र की 2 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। छोटा बेटा विशाल गंगवार साथ में था। इसके अलावा परिवार में पत्नी दो बेटियां हैं।

सीएम योगी ने जताया दुख

बीजेपी व‍िधायक केसर सिंह के न‍िधन पर सूबे के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दुख जताया है। मुख्‍यमंत्री योगी ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य श्री केसर सिंह जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+