दिवाली पर 'मम्मी-पापा' को याद कर भावुक हुईं साक्षी मिश्रा, कही ये बातें

बरेली। इंटरकास्ट मैरिज के बाद चर्चा में आने वालीं साक्षी मिश्रा दिवाली के मौके पर अपनी मम्मी-पापा को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि 'मम्मी-पापा के बिना यह मेरी पहली दिवाली है। इस मौके पर आज के दिन मेरे मम्मी-पापा मुझे बहुत याद करेंगे। मैं भी उनको बहुत मिस कर रही हूं। जब मैं अपने घर बरेली में होती थी तो मैं आज के दिन रंगोली से घर को सजाती थी।' बता दें, साक्षी ने ये बातें न्यूज 18 से बातचीत के दौरान कहीं।

अजितेश के साथ पहली दिवाली पर क्या बोलीं साक्षी

अजितेश के साथ पहली दिवाली पर क्या बोलीं साक्षी

साक्षी चाहती हैं कि वह अगली दिवाली अपने परिवार के साथ मनाएं। उन्होंने कहा, 'मैं भगवान से यहीं मांगती हूं कि अगली बार दिवाली मैं अपने घर बरेली में परिवार वालों के साथ मनाऊं।' बता दें, भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा ने अजितेश से लव मैरिज की है। 10 जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया था।

खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर हैं साक्षी और अजितेश

खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर हैं साक्षी और अजितेश

इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई को साक्षी ने एक और वीडियो जारी कर अपने पिता राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल और पिता के करीबी राजीव राणा से जान का खतरा बताया था। वीडियो वायरल हुए, मामला कोर्ट भी पहुंचा। दोनों फिलहाल खुशी से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

भाजपा विधायक ने गोद ली बच्ची

भाजपा विधायक ने गोद ली बच्ची

बीते दिनों बरेली साक्षी के पिता बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा ने एक नवजात बच्ची को गोद लिया था। यह बच्ची बरेली के एक श्मशान में खुदाई के दौरान जमीन के अंदर मटके में बंद मिली थी। बच्ची की सांसें चल रही थीं, तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजेश मिश्रा को जब जानकारी हुई तो वह अस्पताल पहुंचे और नवजात बच्ची के पालन-पोषण का जिम्मा उठाया। बच्ची का नाम सीता रखा गया, क्योंकि वो जमीन के नीचे से मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+