तीन तलाक के बाद जबरन ससुर से निकाह, नशे का इंजेक्शन देकर किया हलाला
Bareilly

बच्चा नहीं होने पर किए जुल्म
इस मामले में पीड़ित महिला की बहन ने एक एफिडेविट कोर्ट में दाखिल किया गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में सौंपे ऐफिडेविट में कहा है कि किला इलाके के रहने वाले शख्स के साथ 5 जुलाई 2009 को उनकी बहन की शादी हुई थी। शपथपत्र में महिला की बहन ने कहा है, 'शादी के बाद दो साल तो सब ठीक ठाक चला, लेकिन जब मेरी बहन के बच्चे नहीं हुए तो पति और ससुरालवालों ने जुल्म ढाने शुरू कर दिए। वे मेरी बहन को बांझ कहते हुए अपमानित करते थे और कई दिनों तक भूखा रखते थे। जरा-जरा सी बात पर मेरी बहन की पिटाई करना एक आम बात हो गई थी।'

नशे का इंजेक्शन देकर ससुर से करवाया हलाला
उन्होंने यह भी बताया कि15 दिसंबर 2011 को तलाक दिया गया, लेकिन जब महिला के परिजनों ने फैसले पर दोबारा सोचने को कहा तो वह इस शर्त पर राजी हुआ कि ससुर के साथ हलाला करना होगा। महिला की बहन का कहना है, पीड़ित महिला ने हलाला से इनकार किया तो उसके ससुरालवालों ने नशे का इंजेक्शन देते हुए जबरन हलाला कराया। अगले दस दिन तक उसके के साथ रेप होता रहा और इसके बाद अपने शौहर से दोबारा शादी के लिए उन्हें तीन तलाक दे दिया गया, लेकिन जनवरी 2017 में फिर तीन तलाक दे दिया और अपने छोटे भाई के साथ हलाला का दबाव डाला।

15 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
इसके बाद गुजारे भत्ते की मांग के लिए परिवार कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 15 फरवरी तय की है। आरोपी पति और ससुरालवालों के खिलाफ पहले से ही एफआईआर दर्ज है। 18 जुलाई 2018 को किला पुलिस स्टेशन में ये मामला दर्ज हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications