18 मोटरसाइकिलों संग चढ़े यूपी पुलिस के हत्थे, चोरी की बाइक से ही करते थे लूट, सभी औजार जब्त हुए
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली पुलिस ने मोटरसाइकिलें उठाने वाली गैंग के 2 शातिर सदस्यों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस को एक जगह से 18 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। साथ ही सोने की चेन, कई तरह की बंदूकें, लॉक तोड़ने वाले औजार भी मिले। पुलिस ने सभी को जब्त कर लिया। उसके बाद पूरे सामान समेत उन चोरों को पुलिस स्टेशन लाया गया।

मुखबिर से सूचना मिली और पकड़े गए
बरेली के एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एक साथ इतनी बाइकें मिलना बड़ी कामयाबी है।

निशानदेही पर मिलीं चोरी की 18 बाइकें
यहां फोटोज में उन शातिर चोरों को आप देख सकते हैं। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए सर्विलांस की मदद ली। लोकेशन ट्रेस करते हुए मिनी बाईपास से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बाइकों के साथ कुछ स्कूटर भी थे
उसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की 18 बाइकें मिलीं। कुछ स्कूटर भी थे।

चोरी की बाइकों से ही करते थे लूट
चोरों ने कुबूला कि वे चोरी की बाइकों से ही लूट, चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने उन्हें ऐसे समय में पकड़ा, जब वे कुछ बाइकों को बाईपास से होते हुए बेचने जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications