बरेली: महिला ने अपने पति पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- 'प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल और...'

बरेली: महिला ने अपने पति पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- 'प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल और...'

बरेली, 10 जून: खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से है। यहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि मन मुताबिक, दहेज नहीं मिलने के कारण उसके पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में बोलत डाल दी।

Bareilly News: Woman made very serious allegations against her husband

पीड़ित महिला गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची थी। यहां एसएसपी को शिकायती पत्र देकर पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि यह घटना बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की है। तहरीर के मुताबिक, महिला की शादी 8 जुलाई 2018 को हुई थी। उसके परिवार वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। लेकिन उसके पति और ससुराल वालों ने शादी के कुछ समय बाद ही एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।

इसका जब उसने विरोध किया तो ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि जब उसने मारपीट की शिकायत अपने पति से की तो उसने उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि पति लगातार उसके साथ कुकर्म करता था और उसके रोने और दर्द से चीखने पर खुश होता था। जब इससे भी पति का दिल नहीं भरा तो पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी। इस बात की शिकायत जब उसने अपने ससुराल वालों से की तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वालों ने कहा जब तक एक लाख रुपए और लेकर नहीं आती तब तक तुझे यहां रहने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद महिला अपने मायके आ गई। लेकिन उसके घरवालों ने उसकी ससुराल वालों को समक्षा-बुझाकर उसे वापस भेज दिया। जैसे ही उसके मायके वाले घर से गए तो उसके पति ने उसको धूप में मुर्गा बनाकर पीठ पर ईंटें रख दीं और घर से पैसे लाने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो उसके ससुराल वाले कुछ महीने सही रहे, लेकिन बेटी पैदा होने पर बुरी तरह से प्रताड़ित करने लगे।

पीड़ित महिला ने बताया कि किसी तरह से वह ससुराल से निकल कर एसएसपी ऑफिस आई है। महिला का कहना है कि उसके पति के किसी और महिला से अवैध संबंध हैं, जिसके कारण वह उसे और उसकी बच्ची से पीछा छुड़ाना चाहता है। फिलहाल, पीड़ित महिला की तहरीर पर बरेली एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया कि मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसी के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+