पहले खूंटे से बांधकर चाबुक से पीटा, फिर लगाया करंट...मोबाइल चोरी के शक में 5 बच्चों को दी थर्ड डिग्री
पहले खूंटे से बांधकर चाबुक से पीटा, फिर लगाया करंट...मोबाइल चोरी के शक में 5 बच्चों को दी थर्ड डिग्री
बरेली, 16 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से है। यहां मोबाइल फोन चोरी के शक में पांच बच्चों को बंधक बनाकर तालिबानी सजा दी गई। पांच बच्चों को खूंटे से बांधकर उनकी चाबुक से पिटाई की। इतना ही नहीं, डेयरी मालिक ने एक बच्चे को करंट भी लगाया। हालांकि, पड़ोसी से जानकारी मिलने पर एक बच्चे की मां ने बारादरी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को मुक्त कराया। लेकिन मौका पाकर आरोपी डेयरी संचालकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अवधेश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये मामला बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर इलाके का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, अवधेश यादव गंगापुर इलाके में डेयरी चलाता है। बीते दिनों उसका 30 हजार रुपए का मोबाइल फोन चोरी हो गया। जिसके बाद डेयरी संचालक ने पड़ोस में रहने वाले बच्चों को अगवा करवाया और फिर उनको बेरहमी से पीटा। बच्चों का आरोप है कि उन्हें रस्सी से बांधकर चाबुक से पीटा गया और करंट भी लगाया। इस बीच बच्चों के परिवारवालों को मामले की जानकारी हुई तो परिजनों ने डेयरी पर धावा बोल दिया और पुलिस को सूचना कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने डेयरी संचालक के चंगुल से बच्चों को मुक्त कराया और उनका जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया। एसपी सिटी, रविन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में बारादरी थाने में अवधेश यादव, उसकी पत्नी शबाना के साथ और चाचा, बहनोई, संजय खंडेलवाल व मुकेश कालिया सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई है।
रात भर बांधकर रखा, सोने भी नहीं दिया
बारादरी क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय लड़के ने बताया कि मंगलवार रात बिजली चली गई तो गर्मी के कारण वह घर से बाहर निकल आया। डेयरी मालिक उसे वहीं से पकड़ ले गया और रात भर खूंटे से बांधकर रखा। उससे मारपीट की और मोबाइल चोरी कबूलने के साथ ही मोहल्ले के एक व्यक्ति का नाम लेने को कहा। उसने मना किया तो करंट लगाया। रात भर सोने भी नहीं दिया। वह रात भर रोता रहा और वे लोग उसे पीटते रहे।












Click it and Unblock the Notifications