बरेली: फुफेरे भाई की शादी में जाने की जिद कर रही थी पत्नी, पति ने भाई के साथ मिलकर जिंदा जलाया

बरेली: फुफेरे भाई की शादी में जाने की जिद कर रही थी पत्नी, पति ने भाई के साथ मिलकर जिंदा जलाया

बरेली, 04 मई: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि महिला के पति औऱ देवर ने पहले उसकी पिटाई की। फिर दोनों मिलकर उसे जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गया। तो वहीं, अब विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है और देवर की तलाश कर रही है।

Bareilly News: Husband burns his wife alive

पुलिस ने बताया कि वारदात के पीछे ऐसा बताया जा रहा है कि विवाहिता सत्यवती अपने फुफेरे भाई की शादी में जाने की जिद कर रही थी। जिसका उसके पति ने विरोध किया। लेकिन महिला जिद पर अड़ी रही, जिससे आक्रोशित होकर पति ने अपने भाई के साथ मिलकर उसे जिंदा जला दिया। यह वारदात बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चेना गांव की है। शाहजहांपुर के सिसौरा सिरौरी गांव निवासी सत्यवती की शादी 10 साल पहले बरेली के चेना गांव निवासी विनोद के साथ हुई थी।

सत्यवती के भाई संजीव कुमार ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने उसकी बहन का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। संजीव ने बताया कि कई बार सत्यवती के ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि रविवार देर रात सत्यवती ने फुफेरे भाई की शादी में जाने की जिद की तो पति विनोद और देवर संतोष ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा है। सत्यवती के भाई संजीव की ओर से विनोद और संतोष के खिलाफ नवाबगंज थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके भाई की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+