Bareilly का 'ब्लेड मैन' पुलिस की गिरफ्त में, दूसरी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए करता था युवतियों पर हमला

इस घटना को अंधविश्वास की पराकाष्ठा कहा जाए या अपराधी की घिनौनी सोंच? वजह जो भी हो लेकिन दूसरी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए एक मौलाना ने ऐसा उपाय बताया जिसका निशाना शहर की मासूम युवतियां बनी।

Bareilly Blade Man arrested for attacking working women to get rid of second wife maulana accused

उत्तर प्रदेश के बरेली में युवतियों पर ब्लेड से हमला करने वाले 'ब्लेड मैन' को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस हिरासत में आरोपी ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दूसरी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता था। दरअसल, एक मजार के मियां ने कामकाजी महिलाओं को चोट पहुंचाने की बात कही थी, जिससे आरोपी को दूसरी पत्नी से छुटकारा मिल जाएगा।

Bareilly Blade Man arrested for attacking working women to get rid of second wife maulana accused

दूसरी पत्नी से चाहिए था छुटकारा, मियां ने बताया अनोखा उपाय
बता दें कि बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र के बांस मंडी का रहने वाले आरोपी या 'ब्लेड मैन' का असली नाम सज्जाद है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद उसने जो खुलासा किया है वो हैरान करने के साथ साथ दिल दहला देने वाला भी है। उसने बताया कि उसे अपनी दूसरी पत्नी से छुटकारा चाहिए था, इसलिए उसने किला स्थित एक मजार पर आना-जाना शुरू कर दिया। यहाँ के मियां को उसने अपनी परेशानी बताते हुए उसके निवारण हेतु कोई उपाय माँगा।

Bareilly Blade Man arrested for attacking working women to get rid of second wife maulana accused

कामकाजी महिलाओं को ब्लेड मारो, मिल जाएगा छुटकारा
सज्जाद को मजार के मियां ने बताया कि अगर वह दूसरी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता है तो जुमेरात और जुमे के दिन कामकाजी महिलाओं को चोट पहुंचाए ऐसा करने से उसको दूसरी पत्नी से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा। जिसके बाद वह हर जुमेरात और जुमे के दिन युवतियों पर हमला करने लगा। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने के साथ ही मौलाना को साजिश रचने में आरोपी बनाया है।

Bareilly Blade Man arrested for attacking working women to get rid of second wife maulana accused

Recommended Video

    बरेली:नग्न होकर घर में घुसने और अश्लील हरकतें करने के मामले में मुकदमा दर्ज

    इसलिए चाहिए था दूसरी पत्नी से छुटकारा
    बताते चलें कि आरोपी बढ़ई का काम करता है। 42 वर्षीय आरोपी की पहली पत्नी सबीना और दूसरी पत्नी रवीना से दो बेटे एक बेटी है। इस दौरान जगतपुर की रहने वाली 25 वर्षीय फिजा से उसके प्रेम प्रसंग हो गए थे। जिसके बाद दोनों ने निकाह भी कर लिया था। लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। जिसके चलते दूसरी पत्नी रवीना ने आरोपी सज्जाद के खिलाफ बारादरी थाने में दुराचार की एफआईआर दर्ज कराई थी। तभी से सज्जाद उससे छुटकारा पाने की कोशिश में लगा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+