महिला को रास्ते में रोककर चेकिंग के नाम पर लूटे जेवर
Bareilly news बरेली। यूपी में बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जनकपुरी कालोनी बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला से लाखों के जेवरात लूट कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात पड़ोसी के घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर बदलकर लिखने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर महिला को रोक लिया और फिर चेकिंग के नाम पर महिला के लाखों रुपए के जेवर लूट लिए। लूट की पूरी वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ नजर आ रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर महिला के परिजनों का आरोप है कि उसने पीड़ित परिवार को धमकाकर तहरीर लूट में न लेकर ठगी के मामले में लेने की कोशिश की है। पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार बदमाशों तलाश रही है।












Click it and Unblock the Notifications