मायके से पति जबरन वापस लेकर आया तो पत्नी ने गला घोटकर मारा

Bareilly news, बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बीवी ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के बड़े भाई ने पुलिस थाने में तहरीर दी जिसके आधार बीवी को हिरासत में ले लिया गया। पति लालू की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस मामले की आगे जांच की जा रही है।

पति-पत्नी में होते थे विवाद

पति-पत्नी में होते थे विवाद

मृतक के भाई शिवरतन ने पुलिस को तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके 22 वर्षीय भाई लालू की हत्या उसकी बीवी ने कर दी। पहले लालू को नशा देकर बेहोश किया गया और उसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि बीवी के किसी और से अवैध संबंध हैं जिस वजह से पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते थे।

खाने में मिला दी नशीली दवा

खाने में मिला दी नशीली दवा

महीनेभर पहले बीवी मायके चली गई थी। जब लालू उसे जबर्दस्ती लेकर वापस घर आया तो बीवी ने खाने में नशीली चीज मिला दी जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बीवी ने लालू का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

बेहोश होने के बाद गला घोंटा

बेहोश होने के बाद गला घोंटा

भाई शिवरतन का कहना है कि रात 10 बजे परिवार को इस घटना का पता चला जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर पत्नी को हिरासत में ले लिया। इस मामले की आगे जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+