इंटरकास्ट शादी के बाद मोहल्ले में रहने लगी थी बेटी, पिता ने मर्डर कर नदी में फेंक दी लाश

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इंटरकास्ट शादी करने से नाराज लड़की के पिता और चाचा ने उसकी गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बेटी के शव को रामगंगा नदी में फेंक दिया। इस सनसनीखेज घटना का खुलासा खुद बेटी की हत्या करने वाले पिता और चाचा ने किया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और शव की तलाश में जुट गई है।

A father murdered his daughter in Bareilly

पहले की समझाने की कोशिश
मोहल्ला खेड़ा के निवासी वेदपाल चार संतानें हैं, जिसमें तीने बेटों के बीच नीलम अकेली बेटी थी। उसका प्रेमप्रसंग मोहल्ले के शत्रुघन से शुरू हो गया। एक मार्च को दोनों ने घर से भाग कर कोर्ट में और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन तक दोनों बाहर किराये पर रहे और लॉकडाउन लगा तो मोहल्ले में ही आकर रहने लगे। यह बात लड़की के परिजनों को नागवार गुजरी। वे जबरन लड़की को उसके प्रेमी के घर से ले लाये। लड़की के पिता वेदराम और चाचा लालमन पहले उसे अलीगंज थाना के गांव अंतपुर रिश्तेदारी में ले गए और उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी तो उन्होंने उसकी हत्या की साजिश रची।

बहाने से ले गए और काट दिया गला
30 मार्च को वह काशीपुर रिश्तेदारी चलने की बात कहकर लड़की को बाइक पर बैठाकर ले गए। रामपुर जिले में शाहबाजपुर पुल पर उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। बाद में हसिये से गला काटकर रामगंगा में फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ने खुद ही पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल कर ली। उन्होंने पुलिस को बताया कि हमने नीलम को रामपुर के शाहबाजपुर पुल पर ले जाकर हसिए से नीलम की गर्दन काटी और फिर उसकी लाश को रामगंगा नदी में फेंक दिया।

नीलम के पति शत्रुघन प्रजापति का कहना है कि उसने पाली बिरादरी की नीलम से प्रेम विवाह किया था। लेकिन नीलम के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वो मुझसे शादी करे। जिसके बाद हम लोग दूसरे शहर में जाकर रहने लगे और लॉकडाउन होने की वजह से वापिस आ गए थे। नीलम के पिता और उसके चाचा उसको जबरन मारते हुए ले गए थे। हालांकि शत्रुघ्न को यकीन नहीं हो रहा कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। वहीं, एसपी ग्रामीण डॉ संसार सिंह का कहना है कि नीलम को अपने साथ ले गए और फिर उसकी हत्या कर दी। उनका कहना है कि नीलम के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को खोजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+