दोस्त से कॉपी लेने निकले 9वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, बरेली में चावल मिल के पास फेंकी लाश

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र में स्थित रिछा कस्बे में एक छात्र की हत्या कर दी गई। वह छात्र अपने घर से दोस्त के पास कॉपी लेने निकला था। मगर, रात तक नहीं लौट पाया। दूसरे दिन सुबह उसकी लाश कस्बे में राइस मिल के पास से बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने परिजनों से उसके बारे में जानकारी मांगी। तब परिजनों ने किसी से किसी भी तरह की रंजिश होने से साफ इनकार कर दिया। छात्र की पहचान नजीम उर्फ नजीब पुत्र अफीक के रूप में हुई।

9th class student murdered in bareilly district

वह गांव के ही एक स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र था। नजीम रविवार की शाम घर से दोस्त के पास कॉपी लेने की बात कहकर निकला था। जिसके बाद वह पूरी रात वापस नहीं लौटा। पुलिस ने बताया कि उसके माथे पर गोली मारकर उसकी हत्या की गई। गोली मारने से पहले उसे बेरहमी से पीटा भी गया था। उसके बाद उसको गोली मारी गई। पुलिस ने अब छात्र के दोस्तों से पूछताछ शुरू की दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+