बरेली: 2 साल की बच्ची से 50 साल के अधेड़ ने की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। यूपी के बरेली में 2 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बच्ची को पड़ोस में रहने वाले 50 साल के दरिंदे ने अपना शिकार बनाया है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह का कहना है कि बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने रेप किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में सीबीगंज थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

50 year old man arrested for physical attack of 2 year old girl

सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी बच्ची की मां ने बताया कि उसका 8 साल का बेटा दुकान से सामान लेने गया हुआ था। उसके पीछे-पीछे उसकी दो साल की बेटी भी चली गई। जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो उन लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया। बाहर खेल रहे बच्चों से पूछने पर पता चला की पड़ोस में रहने वाला अधेड़ उम्र का यादराम उसे चीज दिलाने के बहाने से अपने साथ अपने घर ले गया है। परिजनों ने जब उसके घर जाकर देखा तो बच्ची रो रही थी और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था।

वहीं बच्ची के साथ रेप की घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर ओर दबिश दी, लेकिन तब तक आरोपी घर पर ताला डालकर फरार हो गया था। पुलिस की टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी करके आखिरकार रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी होने पर डीआईजी राजेश कुमार पांडेय बच्ची का हाल चाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+