बरेली: धर्म छिपाकर युवक ने किशोरी से की दोस्ती, रेप कर बनाई अश्लील क्लिप
बरेली। यूपी के बरेली में एक किशोरी ने युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर रेप और फिर अश्लील क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि युवक ने अपना धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की और बाद में कई बार उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी खालिद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि आरोपी के पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, आरोपी फरार है।

क्या है पूरा मामला
पीड़िता ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर में काम करती है और रोजाना ऑटो से आया जाया करती है। इस दौरान उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई जिसने अपना नाम अमन बताया। अमन ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली।

दोस्त से पता चली असलियत
किशोरी को एक दिन जब उसके दोस्त से पता चला कि वो अमन नहीं, बल्कि खालिद है तब इस बात का खुलासा हुआ। किशोरी को जब इस बात की जानकारी हो गई कि उसके साथ खालिद ने धोखा किया है तो उसने खालिद से मिलना बंद कर दिया। खालिद ने उसकी अश्लील क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

युवक के गिरफ्तारी की मांग
किशोरी का कहना है कि वो अब चाहती है कि खालिद को सजा मिले। मां का कहना है कि उसकी बेटी को खालिद ने फंसाकर उसके साथ रेप किया है और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली है। उन्होंने आरोपी खालिद को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को खालिद किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications