बाराबंकी: तलाब की सफाई में मिली माता लक्ष्मी की दुर्लभ मूर्ति, पूजा करने के लिए जुटी भीड़

Barabanki News, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सरकारी तालाब की सफाई के दौरान उसमें से एक बेशकीमती लक्ष्मी माता की मूर्ति निकली है। मूर्ति को लेकर एक मजदूर पेड़ के किनारे रख दिया। कुछ ही देर में मूर्ति के अष्टधातु की होने की चर्चा शुरू हुई जो पुलिस तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में लेकर तहसील प्रशासन के सुपुर्द कर दिया है।

statue found in the digging of the pond in Barabanki

बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के भटेहटा गांव में एक सरकारी तालाब की सफाई चल रही थी। सफाई के दौरान मिट्टी के साथ एक मूर्ति मिली। मूर्ति को साफ किया गया तो वह माता लक्ष्मी की थी। खुदाई में लक्ष्मी जी की मूर्ति निकते ही चर्चा का केन्द्र बन गई। जिस मजदूर के फावड़े से यह मूर्ति निकली वह इसे लेकर एक पेड़ के किनारे आ गया, जहां ग्रामीणों ने मूर्ति की पूजा शुरू कर दी। मूर्ति निकलने की सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई।

मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक राज किशोर अवस्थी ने बताया कि खुदाई के दौरान एक लक्ष्मी जी की मूर्ति निकली है जिसकी ग्रामीण पूजा कर रहे थे। यह मूर्ति किस धातु की है यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। वहीं, बाराबंकी के उपजिलाधिकारी सदर अभय पाण्डेय ने बताया कि जो मूर्ति मिली है वह अष्टधातु की है और उसे प्रशासन ने अपनी कब्जे में ले लिया है। अब इसे भारत सरकार के आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया को सूचित किया जा रहा है वहां से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उसी के अनुसार आगे की कार्यवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+