शिवराज के भाषण के बाद भाजपाइयों ने की शर्मनाक करतूत, वीडियो हुआ वायरल

Barabanki news, बाराबंकी। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सेक्टर संयोजकों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाराबंकी पहुंचे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

men beaten by bjp workers in barabanki video goes viral

लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा

दरअसल, बीजेपी के इस सम्मेलन में कुछ लोगों के पर्स और मोबाइल चोरी हो गए थे। आरोप में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कुछ लोगों को पकड़ लिया और एक पेड़ से बांधकर उनकी बेरहमी से लात, घूसे, थप्पड़ और डंडों से पिटाई की गई। यही नहीं वहां आसपास खडे़ बाकी बीजेपी कार्यकर्ता तमाशा देखते रहे। बीजेपी कार्यकर्ताओं की इस हरकत का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो गया है।

men beaten by bjp workers in barabanki video goes viral

शिवराज ने दिया मिशन 2019 फतेह का गुरुमंत्र

शिवराज सिंह चौहान ने बाराबंकी में भाजपाइयों को मिशन 2019 फतेह करने का गुरुमंत्र दिया। शिवराज ने कहा कि आगामी लोगसभा चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं, बल्कि धर्मयुद्ध है। शिवराज ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं का समर्पण देखकर मैं घोषणा करता हूं कि अवध की 16 और रायबरेली की भी सीटें बीजेपी जीतने जा रही है। उत्तर प्रदेश की 73 सीटों के कारण ही मोदी जी प्रधानमंत्री बने।

men beaten by bjp workers in barabanki video goes viral

2019 में मध्य प्रदेश की 29 सीटें जीतने का दावा

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के चुनाव विचित्र हुए। हम जीत नहीं पाए, लेकिन जो सरकार बनी वह लूली लंगड़ी बनी है। कब गिर जाए यह पता नहीं। शिवराज ने कहा कि वह चाहते तो जोड़-तोड़ की सरकार बना सकते थे। हमारे पास ऑफर भी थे, मगर हमने खरीद फरोख्त की सरकार को चिमटे से भी छूने की कोशिश नहीं की। शिवराज सिंह ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें हम जीत कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+