सड़क हादसे में IB हेड कॉन्स्टेबल व उनके बेटे की मौत, PAC कमांडेंट सहित 9 घायल
Barabanki

आईबी के हेड कॉन्स्टेबल और उनके बेटे की मौत
हादसा बाराबंकी-अयोध्या सीमा पर पटरंगा थाना क्षेत्र में हुआ। स्कार्पियो में 20वीं बटालियन पीएसी कमांडेंट सभाराज यादव, गनर रामजी यादव और ड्राइवर रामप्रकाश यादव थे, जबकि सामने से आ रही कार में इंटेलिजेन्स ब्यूरो के हेड कॉन्स्टेबल और उनका परिवार था। हादसे में इंटेलिजेन्स ब्यूरो के हेड कॉन्स्टेबल और उनके एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई।

अयोध्या से दर्शन कर लौट रहा था परिवार
यह लोग अयोध्या से दर्शन करके वापस आ रहे थे। वहीं, करीब 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रामसनेहीघाट के एक नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

गलत डायरेक्शन से आ रही थी कार
रुदौली के सीओ डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों गाड़ियों की आपने-सामने की टक्कर हुई है। स्कार्पियो तो सही डायरेक्शन से जा रही थी, लेकिन सामने से आ रही कार गलत दिशा से आ गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक, मरने वालों में कर सवार इंटिलिजेन्स ब्यूरो के कर्मचारी और उनका बच्चा शामिल है। जबकि स्कार्पियो पर सवार 20वीं बटालियन पीएसी कमांडेंट समेत कुल 9 लोग हादसे में घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications