बाराबंकी: पत्नी का काटा सिर, फिर हाथ में लेकर सड़क पर घूमता रहा पति

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे शख्स ने हंसिया से अपनी पत्नी का सिर काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सिरफिरा कटा हुआ सिर लेकर थाने की ओर निकला। लेकिन पुलिस ने उसे बीच रास्ते में ही पकड़ लिया। वहीं, घटना के बाद से ही लोंगो के बीच दहशत का माहौल है।

Husband killed his wife and taking her head on the road

मामला बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का है। गांव निवासी अखिलेश रावत की दो वर्ष पहले रंजनी (25) से शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर करीब दो बजे युवक और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी को मारते हुए युवक उसे घर के बाहर बरामदे में खींच लाया। देखते ही देखते हसिया से पत्‍नी की गर्दन काट दी। बचाव के लिए मौके पर ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक वह घटना को अंजाम दे चुका था।

इसके बाद धर से अलग हुआ पत्‍नी का सिर लेकर अखिलेश जहांगीराबाद थाने की और चल दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद एक शख्स ने आरोपी का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दें कि आरोपित की एक भी बेटी थी, जिसकी बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।

सिर हाथ में लेकर आरोपित दिन दहाड़े थाने निकला। लगभग डेढ़ किमी तक पहुंचते ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने कादिरपुर गांव के पास आरोपित को दबोच लिया। तमाशबीन बने ग्रामीण दहशत में नजारा देखते रहे। घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं, एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+