बाराबंकी: केबल ऑपरेटर से फोन पर हुए विवाद के बाद पूर्व विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में केबल कनेक्शन कटने पर पूर्व विधायक के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की है। शहर के मुंशीगंज मोहल्ले में पूर्व विधायक शेष नारायण शुक्ल के बेटे ने कथित रूप से टीवी का केबल कनेक्शन कटने को लेकर ऑपरेटर के साथ विवाद के बाद खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आरएस गौतम और पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। घटना की जांच-पड़ताल जारी है।

Recommended Video

    बाराबंकी: केबल ऑपरेटर से फोन पर हुए विवाद के बाद पूर्व विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत
    former congress mla son shot himself after dispute with cable operator in barabanki

    केबल ऑपरेटर से फोन पर हुआ विवाद

    जानकारी के मुताबिक, 1969 में रामनगर सीट से कांग्रेस के विधायक रहे शेष नारायण शुक्ल के बेटे संजय शुक्ल (53) ने दोपहर में मुंशीगंज स्थित आवास पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनकी पत्नी और पुत्र घर में ही थे। परिजनों के मुताबिक, संजय ने गुरुवार की दोपहर टेलीविजन ऑन किया, लेकिन कोई चैनल नहीं आ रहा था। इस पर उन्होंने केबल ऑपरेटर को फोन किया, केबल ऑपरेटर ने बताया कि केबल कटा हुआ है। यह सुनकर संजय नाराज हो गए और फोन पर ही केबल ऑपरेटर से उनका विवाद भी हुआ।

    गुस्से में खुद को मारी गोली, पुलिस कर रही जांच

    संजय की पत्नी ने बताया कि केबल ऑपरेटर से कहासुनी के बाद वह काफी नाराज थे। उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए शांत रहने को कहा। इसके बाद ही संजय ने गुस्से में खुद को गोली मार ली। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आर.एस. गौतम और पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव मौके पर पहुंची और परिजन से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल जारी है। फोरैंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+