चोर होने के शक में दलित युवक को ग्रामीणों ने लगाया करंट, फिर लगा दी आग
बाराबंकी। कुत्तों से बचकर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर पहले उसको पीटा फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे उसके कमर के नीचे का हिस्सा झुलस गया। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद सहित चार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें से दो की गिरफ्तारी भी हो गई है। घायल का उपचार लखनऊ में चल रहा है।

क्या है पूरा मामला
देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिंदोला निवासी सुजीत गौतम बीती रात करीब डेढ़ बजे टाई कला गांव में स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। राघवपुरवा गांव के बाहर कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया। वह भाग कर गांव के अंदर पहुंचा तो गांव वालों ने चोर समझकर उसको पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पेशे से पेंटर सुजीत ने गांव वालों को अपनी पहचान बताई, लेकिन उनकी यातनाएं कम नहीं हुई। गांववालों ने सुजीत को बिजली के करंट के झटके भी लगाए। पीटने के बाद गांव के चार लोगों ने सुजीत पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पीड़ित की पत्नी पूनम की तहरीर पर पुलिस ने उमेश यादव, श्रवण यादव समेत चार लोगों पर हत्या की कोशिश और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।

पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था युवक
राजधानी लखनऊ में अपने भाई का इलाज करा रही सुजीत की बहन ने बताया कि उसके भाई और भाभी के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद भाभी अपने मायके चली गई थी। रात के समय सुजीत ससुराल अपनी पत्नी को लेने जा रहा था। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसपर हमला कर दिया, उन्हें मारा पीटा और बिजली के करंट के झटके लगाए। फिर उनके शरीर पर तेल डाल कर आग लगा दी। अब उनका भाई जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। सुजीत की पत्नी पूनम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि उनका पति देर रात आ रहा था, तभी रास्ते में उसे चोर समझकर लोगों ने बड़ी बेरहमी से मारा पीटा। बिजली का भी करंट लगाया और फिर तेल डाल कर आग के हवाले कर दिया।

हत्या की कोशिश और एसटी एसटी एक्ट में केस दर्ज
इस मामले में बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि देर रात एक युवक जा रहे था, तभी उसे कुछ ग्रामीणों ने चोर समझकर मारा पीटा और जला दिया। पीड़ित को इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ हत्या की कोशिश और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्दी ही बाकी दोषियों को भी गिरफ्तार करके उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications