बाराबंकी: CM योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी थानाध्यक्ष को पड़ी भारी, BJP की शिकायत पर लाइन हाजिर
बाराबंकी, 07 जुलाई: यूपी के बाराबंकी जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक थाना प्रभारी पर गाज गिरी है। थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं।न्यूज वेबसाइट 'यूपी तक' ने भाषा के इनपुट के साथ पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि असंद्रा के थानाध्यक्ष ध्यानेंद्र प्रताप सिंह को दो दिन पहले थाने में अपने कक्ष में किसी से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है।

एक मीडियाकर्मी ने इस बातचीत का वीडियो बीजेपी जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश को दिया था। कुसुमेश ने बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह को शिकायती पत्र दिया था, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।












Click it and Unblock the Notifications