बड़ा हादसा: Barabanki में रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को रौंदा, 4 की मौत, 5 लड़ रहे जिंदगी की जंग
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ई-रिक्शा सवार लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में ऑटो रिक्शा पर सवार 9 लोगों में से एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं 3 लोगों ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 5 लोगों का लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
रोडवेज की बस ने ई-रिक्शा को उड़ाया
बता दें कि ये हादसा सफदरगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सफदरगंज चौराहे के पास हुआ है। यहां 9 सवारियों को लेकर एक ऑटो रिक्शा सफदरगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार रोडवेज बस लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही थी। उसने पीछे से ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। रोडवेज बस की भीषण टक्कर से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे के फ़ौरन बाद वहां चीख पुकार मच गई।

4 की मौत, 5 लड़ रहे जिंदगी की जंग
जानकारी अनुसार ई-रिक्शा पर सवार विजय कुमारी, धनीराम, माया, मिठाई लाल, विजय बहादुर, कल्लू, पिंकी, बिंदारा, जगराना घायल हो गए। इनमें से 50 वर्षीय जगराना की मौके पर ही मौत हो गई। उधर घटना की सूचना मिलते ही सफदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से सभी 8 लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान विजय बहादुर, पिंकी और बिंदारा ने दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications