बाराबंकी: मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को खून में सना मिला पुजारी का शव, धारदार हथियार से की गई थी हत्या

बाराबंकी, मई 26: खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से है। यहां मंदिर में सो रहे 70 वर्षीय पुजारी की बदमाशों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड का खुलासा उस वक्त हुआ जब बुधवार 26 मई की सुबह मंदिर में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हुए। श्रद्धालुओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एसपी बाराबंकी ने घटना का शीघ्र खुलासा करने करने के लिए 3 टीमों का गठन किया है।

barabanki news: body of the priest found in the temple

ये वारदात बाराबंकी जिले के टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के खमौली गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, मृतक पुजारी का नाम सुरेशचन्द्र चौहान था वो हनुमान मंदिर के पुजारी थे। ग्रामीणों की मानें तो सुरेशचन्द्र चौहान लंबे समय से मंदिर परिसर में ही रहते थे। बुधवार सुबह लोग पूजा पाठ के लिए मंदिर पहुंचे तो सुरेशचन्द्र चौहान का खून से लथपथ शव मिला। नजारा देख कर घबराए श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

सूचना पर टिकैतनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। हत्यारों का सुराग तलाशने के लिए मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम बुलाई गई। बता दें कि मंदिर प्रांगण से बाहर खेत में पुलिस को शराब की खाली बोतल और डिस्पोजल गिलास पड़े मिले, जिससे ऐसा लगता है कि पहले बदमाशों ने शराब पी और उसके बाद पुजारी पर जानलेवा हमला किया। वहीं, मौके पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने मीडिया को बताया कि 70 वर्षीय पुजारी डेड बॉडी मिली है। उनके सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे या लगता है कि इसी चोट की वजह से उनकी मौत हुई है। फिलहाल बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+