कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए बाराबंकी के डॉक्टर दंपति, खुद को किया आइसोलेट

बाराबंकी। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ लखनऊ में हुई पार्टी में कौन-कौन शामिल हुआ था, इस बारे में जिला प्रशासन जानकारी कर रहा है। यही नहीं शामिल लोकों की जांच करवा कर यह जाना जा रहा है कि कहीं वह भी तो कोरोना की चपेट में नही आ गए? फिलहाल 28 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर पार्टी में शामिल होने वालों में बाराबंकी के एक डॉक्टर दंपति का नाम भी प्रकाश में आया है। जिसके बाद इस दंपति ने स्वयं ही प्रशासन को पार्टी में शामिल होने की खबर देकर खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। वहीं, जिला प्रशासन की नज़र अब इस दंपति पर बनी हुई है।

Barabanki doctor couple attended Kanika Kapoor party goes self isolation

राजधानी लखनऊ में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की लापरवाही के चलते उन्हें कोरोना होने की पुष्टि हो चुकी है। गायिका पर आरोप है कि वह इस वायरस में आने के बावजूद राजधानी की कई पार्टीयों में शामिल होती रहीं। जब से यह खबर स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में आई है तबसे प्रशासन हलकान है और यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि कौन-कौन से लोग इस गायिका की पार्टी में शामिल हुए हैं। कनिका कपूर की खबर की जैसे ही पुष्टि हुई वैसे ही बाराबंकी के एक डॉक्टर दंपित ने खुद ही जिला प्रशासन को यह सूचना दी कि वह लोग भी इस गायिका की पार्टी में उसके साथ शामिल हुए थे। प्रशासन ने उन्हें घर के अन्दर ही रहने की हिदायत देते हुए 14 दिनों तक किसी से न मिलने की बात कही है।

बाराबंकी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेश चन्द्र ने बताया कि यह डॉक्टर दंपति कनिका कपूर घरेलू कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दंपति ने अपने आपको घर में ही आइसोलेट कर लिया है। वहीं, बाराबंकी के जिलाधिकारी डॉक्टर आदर्श सिंह ने बताया कि लखनऊ में सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में बहुत से लोग शामिल हुए थे। इसमें बाराबंकी की एक दंपति ने भी प्रतिभाग किया था। कनिका कपूर से जुड़ी खबर जैसे ही सामने आई तो खुद इस दंपति ने जिला प्रशासन को यह सूचित किया कि वह भी पार्टी में थे। जिला प्रशासन ने उनको घर में ही क्वारंटाइन किया है और उन्हें सख्त हिदायत दी है कि अगले 14 दिनों तक वह किसी बाहरी व्यक्ति से न मिले। अब उनमें कोई भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+