बाराबंकी: ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक में हुई टक्कर, चार श्रद्धालुओं की हुई मौत, कई घायल

बाराबंकी: ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक में हुई टक्कर, चार श्रद्धालुओं की हुई मौत, कई घायल

बाराबंकी, 24 जुलाई: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सामने आई है। यहां शुक्रवार की रात सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन दर्जन के करीब श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Barabanki Accident News: 4 devotees no more on spot about 36 hospitalized

यह हादसा देवा थाना क्षेत्र के बदरुद्दीन गांव के पास हुआ। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सीतापुर जिले से बाराबंकी के मंजीठा में स्थित नाग देवता के मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर ही पलट गई और उसमें सवार चार श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि करीब तीन दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं।

वहीं, हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर भी ट्रक में बुरी तरह फंस गया, जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया जा सका। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए देवा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बाराबंकी जिला अस्पताल और लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और काफी देर तक सभी मौके पर तड़पते रहे।

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए देवा सीएचसी लाया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर है, जिन्हें बाराबंकी जिला अस्पताल और लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+