Watch Video: एक साथ आई दो बारातों में डीजे को लेकर हुई 'महाभारत', लड़ाई देखकर याद आए 'बागपत वाले चाचा'
Barabanki News: बाराबंकी जिले में एक साथ आई दो बारातों में डीजे पर डांस को लेकर 'महाभारत' हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लड़ाई देखकर एक बार फिर 'बागपत वाले चाचा' की याद आ गई।

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डीजे (DJ) पर डांस करने को लेकर दो बारातों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर लाठी-डंडे, ईंट पत्थर जो कुछ भी मिल बरसाए। इस दौरान भगदड़ मच गई। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मारपीट के दौरान डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। वहीं, हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह मामला बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी हलीफ और जलील दोनों भाई है उनकी दोनों बेटियों की शादी एक साथ बुधवार को थी। दोपहर में एक बरात टिकैतनगर से तो दूसरी सफदरगंज से आई थीं। बाराती डीजे पर नाचते गाते हुए जा रहे थे। इसी दौरान गांव के एक रास्ते पर दोनों बारातियों ने एक-दूसरे को क्रास किया।
देखें वीडियो...
डांस के दौरान दोनों बाराती के बीच पहले धक्का-मुक्की हुई फिर देखते ही देखते पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। इस दौरान लाठी-डंडे टूट गए तो लोग आसपास की झाड़ियों और पेड़ों को उठा-उठा कर एक दूसरे पर फेंकने लगे। कुछ लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस मारपीट में अब्दुल सलाम, सिराज अहमद, रमजान, रेहान, अलीम, अजीम समेत करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों दोनों पक्षों के गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में एसपी दिनेश कुमार सिंह के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने तत्काल एडिशनल एसपी को जांच और कार्रवाई के आदेश दिए। देर शाम एसपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि दो बरातें अलग-अलग जा रही थीं।
उनमें डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और ईंट-पत्थर चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
बता दें, सोशल मीडिया पर बाराबंकी का जो वीडियो वायरल हुए उसे देखकर एक बार फिर 'बागपत वाले चाचा' की याद आ गई। बागपत में कुछ समय पहले ऐसी ही एक लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications