बाराबंकी: साढ़े चार करोड़ के मिड डे मील घोटाले में बीएसए का बाबू गिरफ्तार, मिले 21 लाख कैश
Barabanki news, बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले में हुए साढ़े चार करोड़ के मिड डे मील घोटाले में बीएसए के बाबू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 21 लाख रुपये बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक यह बाबू बीएसए ऑफिस में एक गिरोह चला रहा था। यह लोग मिड डे मील के खातों में आया पैसा फर्जी रूप से बनाए गए खाते में ट्रांसफर कर लिया करते थे। बीते सालों में इन लोगों ने मिलकर करीब साढ़े चार करोड़ रुपए का घोटाला किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है और जल्द ही कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि बीएसए ऑफिस में मिड डे मील में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था। जिसमें क्राइम ब्रांच द्वारा जांच की जा रही है। इसी मामले में बीएसए ऑफिस में तैनात एक क्लर्क अखिलेश शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर लगभग 21 लाख रुपए इसके घर से बरामद किया गया है।

जांच में सामने आया है कि यह पूरा गिरोह बीएसए ऑफिस में काम करता था जो भी पैसा मिल के खातों में आता था उसे यह लोग अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया करते थे। पिछले 5 सालों में इन लोगों ने लगभग साढ़े चार करोड़ रुपए का घोटाला किया है। एसपी के मुताबिक इस मामले की जांच अभी जारी है और कई लोगों के नाम सामने आने की उम्मीद है। जोभी दोषी सामने आएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications