मायावती को पीएम बनाने के लिए एक पैर पर खड़ी होकर तपस्या कर रही महिला

बाराबंकी। लोकसभा चुनाव 2019 में फतेह हासिल करने के लिए भाजपा, कांग्रेस समेत सपा-बसपा गठबंधन ने नेताओं ने भी एड़ी-चोटी को जोर लगा रखा है। अब उनके समर्थक भी उनकी जीत पक्की करने के लिए पूजा-पाठ का सहारा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के एक गांव में बसपा समर्थक मायावती और अखिलेश की तस्वीर लगाकर पूजा कर रहे हैं। इनमें से एक महिला ने तो एक पैर पर खड़ी होकर मायावती को पीएम बनाने की जिद ठान ली है। उसका कहना है कि जब तक बहन जी प्रधानमंत्री नहीं बन जातीं, वह जमीन पर दोनों पैर नहीं रखेगी।

A woman standing on one leg to make Mayawati a PM

घर के अंदर मायावती और अखिलेश यादव की तस्वीर लगाकर पूजा पठ कर रहे इन बसपा समर्थकों ने मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाने की जिद ठान ली है। इनका मानना है कि जब बहनजी देश की प्रधानमंत्री बनेंगी तभी सबका कल्याण होगा। इनमें से बसपा समर्थक आरती नाम की एक महिला तो पिछले एक 7 दिनों से एक पैर पर खड़ी होकर साधना कर रही है। आरती का कहना है कि जब तक बहनजी देश की प्रधानमंत्री नहीं बन जातीं, वह जमीन पर अपने दोनों पैर नहीं रखेगी।

A woman standing on one leg to make Mayawati a PM

वहीं, सुमन देवी का कहना है कि हमारी बहन जी देश की प्रधानमंत्री बनें और सभी का कल्याण करें। यही हमारी मनोकामना है। बसपा पार्टी के समर्थक गुरुज्ञान का कहना है कि देश में आराजकता का माहौल चरम पर है। जबसे अखिलेश यादव का मायावती से गठबंधन हुआ है, तब से हमारी पार्टी को और भी ज्यादा मजबूती मिल गई है। मायावती के समर्थन में हम लोग सालों से लगे हुए हैं। जबसे सपा-बसपा का गठबंधन हुआ है, तब से दोनों पार्टियों का जनाधार बढ़ा है। गुरुज्ञान ने बताया कि मेरी बहू पिछले कई दिनों से एक पैर पर खड़ी है। जब लोकसभा चुनाव का परिणाम आ जाएगा और बहन जी प्रधानमंत्री बन जाएंगी, तभी मेरी बहू जमीन पर दूसरा पैर रखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+