कर्नाटक: इस्तीफे की अटकलों के बीच नड्डा ने की येदियुरप्पा की तारीफ, बोले- अच्छा काम किया है

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा द्वारा सीएम पर से इस्तीफा देने की अटकलों के बीच येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें रविवार शाम तक भाजपा आलाकमान का आदेश मिल सकता है।

बेंगलुरु, 25 जुलाई। इस्तीफे की अटकलों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने रविवार शाम को कहा कि उन्हें अभी तक हाईकमान से कोई निर्देश नहीं मिला है। इसके पहले येदियुरप्पा ने कहा था कि रविवार शाम तक उन्हें आलाकमान का निर्देश मिल सकता है। उन्होंने कहा जो भी जानकारी उन्हें प्राप्त होगी वह मीडिया से उसे साझा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि जो भी आदेश उन्हें मिलेगा उसी के आधार पर वह अपना फैसला लेंगे। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने येदियुरप्पा की तारीफ की है।

BS Yediyurappa

लिंगायत धर्मगुरुओं ने की येदियुरप्पा के समर्थन में बैठक

बीएस येदियुरप्पा के समर्थन में लिंगायत समुदाय के विभिन्न मठों के संतों ने बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में एक सम्मेलन आयोजित किया। समेल्लन के दौरान बालेहोसुर मठ के डिंगलेश्वर स्वामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, येदियुरप्पा जी के नेतृत्व में समाधान खोजा जाना चाहिए। उन्हें बदला नहीं जाना चाहिए। अगर उन्हें हटा दिया जाता है तो कर्नाटक को और अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।"

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में तीन दिन से हो रही बारिश के बाद बने बाढ़ के हालात, कई नदियां खतरे के निशान से उपर

बता दें कि पिछले 1 सप्ताह से मीडिया में बीएस येदियुरप्पा के इस्ताफे की खबरें आ रही हैं। हालांकि येदियुरप्पा मीडिया में इन खबरों का खंडन करते रहे हैं। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या बीजेपी किसी दलित को सीएम पद सौंपना चाहती है? इसके जवाब में 78 वर्षीय बीजेपी नेता ने कहा कि बीजेपी हाईकमान इस पर अपना निर्णय लेगी। मैं इस पर कोई निर्णय नहीं ले सकता।

सिद्धरमैया ने की दलित को नेता बनाए जाने की मांग
इसे पहले विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने राज्य भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कतील के दलित विरोधी बयान का हवाला देते हुए बीजेपी से किसी दलित को सीएम बनाने का आग्रह किया था। उन्होंने आगे कहा कि यदि बीजेपी ऐसा नहीं करती है तो इसका मतलब है कि बीजेपी दलितों के खिलाफ है।

येदियुरप्पा ने कर्नाटक में बहुत अच्छा काम किया है- जेपी नड्डा
वहीं, येदियुरप्पा ने नेतृत्व के बारे में पूछे जाने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा ने अच्छा काम किया है। वह कर्नाटक को अच्छे से चला रहे हैं। येदियुरप्पा अपने दम पर चीजों को संभाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+