Suchana Seth: कौन हैं CEO सूचना सेठ? जिसने गोवा के होटल में अपने 4 साल के बेटे को मारकर बैग में डाला

Who is Suchana Seth: बेंगलुरु में एक स्टार्टअप कंपनी की सीईओ ने अपने 4 साल के बेटे की गोवा के एक होटल में हत्या कर दी। इतना ही नहीं मासूम की हत्या करने के बाद आरोपी महिला उसके शव को बैग में डालकर टैक्सी से बेंगलुरु के लिए टैक्सी से रवाना हो गई। जिसको कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बैग में बेटे के शव के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपी महिला का नाम सूचना सेठ है, जिसकी उम्र 39 साल है। सूचना स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल AI लैब नाम की कंपनी की फाउंडर और CEO है, जो कि बेंगलुरु में रहती है। सूचना सेठ की पोस्ट और पढ़ाई से कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि वो इस तरह की घिनौनी वारदात को अंजाम दे सकती हैं और वो भी अपने 4 साल के बेटे के साथ।

Who is Suchana Seth

कौन हैं सूचना सेठ?

सूचना सेठ ने साल 2020 में द माइंडफुल एआई लैब की स्थापना की, 12 सालों से ज्यादा के अनुभव के साथ वो एक एआई एथिक्स एक्सपर्ट और डेटा साइंटिस्ट हैं। पुलिस के मुताबिक 39 वर्षीय महिला ने अपने अलग रह रहे पति को अपने बच्चे से मिलने से रोकने के लिए यह घिनौना कृत्य किया।

सूचना सेठ ने एक एआई कंपनी की स्थापना की, उनके पास फिजिक्स में मास्टर डिग्री है और वह एक समय संस्कृत में टॉपर थी।

हत्या करने वाली सूचना सेठ की लिंक्डइन प्रोफाइल पर लिखा है कि वह माइंडफुल AI लैब की CEO, AI और डाटा साइंस एक्सपर्ट है, जिसे इस मामले में 12 वर्षों का अनुभव है। यह भी लिखा है कि AI एक्सपर्ट 100 महिलाओं की लिस्ट में शामिल रही है।

उनके काम में डेटा साइंस टीमों को सलाह देना और स्टार्टअप और इंडस्ट्री रिसर्च लैब में मशीन लर्निंग समाधानों को स्केल करना शामिल है। सूचना की प्रोफाइल "एआई एथिक्स सूची में 100 प्रतिभाशाली महिलाओं" में उनके शामिल होने के बारे में भी बताती है। इसके अलावा डेटा एंड सोसाइटी में मोज़िला फेलो, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में बर्कमैन क्लेन सेंटर में फेलो और रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च फेलो के रूप में उनकी भूमिकाओं का जिक्र है।

फिजिक्स में मास्टर, संस्कृत टॉपर

द माइंडफुल एआई लैब की सीईओ और फाउंटर सूचना के पास प्रथम श्रेणी में M.Sc. डिग्री है। कलकत्ता यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में डिग्री। साथ ही संस्कृत में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी है और उन्होंने कोर्स में पहला स्थान हासिल किया है। इससे पहले उन्होंने कोलकाता के भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज में फिजिक्स (ऑनर्स) में बीएससी की पढ़ाई पूरी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+