VIDEO: छेड़खानी की तो लड़की ने मनचले को दौड़ा-दौड़ाकर मारी लात

इस लड़की ने अपने साथ कथित तौर पर छेड़खानी करने वाले एक शख्स की सार्वजनिक रूप से पार्क में दौड़-दौड़ाकर खूब पीड़ा। लात-घूसों की बरसात कर दी। महिला की दोस्त ने इस वाकये का वीडियो बनाया और उसे फेसबुक पर डाल दिया गया। यह वीडियो अब खूब शेयर हो रहा है। महिला ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि 'मैंने छेड़खानी करने वाले को अच्छा सबक सिखाया।'
दरअसल एक लड़की जब महिला जॉगिंग कर रही थी तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। लड़की ने उसे इग्नोर करने के बजाए चीखते हुए उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जब उसने उसे पकड़ लिया तो उसने पुरुष को घुटनों पर बैठने को कहा और उसे सार्वजनिक तौर पर लात मारी। इसके बाद वह पुरुष भाग गया। इस पूरी वारदात को लड़की की एक दोस्त ने रिकॉर्ड कर लिया।
लड़की ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पर अपलोड कर दिया और लिखा कि 'मैं जिस पार्क में रोज रनिंग के लिए जाती हूं, वहां सुबह एक लड़के ने मेरे साथ बदतमीजी की। मैंने उसका पीछा किया, उसकी पिटाई की और एफआईआर दर्ज कराया। पुलिसवालों ने काफी साथ दिया। यह वीडियो मैं महिलाओं के लिए पोस्ट कर रही हूं ताकि वे जान सकें कि बदलाव तभी होगा, जब हम खुद ऐसा चाहें।'












Click it and Unblock the Notifications