कन्नड़ एक्ट्रेस शनाया कटवे गिरफ्तार, प्यार में रोड़ा बने भाई का बनाया मर्डर प्लान
बेंगलुरु, अप्रैल 27: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से बेहद चौंकाने वाली खबरें सामने आई हैं। कन्नड़ एक्ट्रेस शनाया काटवे को हुबली ग्रामीण पुलिस ने अपने भाई राकेश कटवे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक एक्ट्रेस शनाया ने राकेश काटवे की निर्मम हत्या कर उसकी लाश के टुकड़े अलग-अलग जगह फेंक दिए थे। इस मर्डर में चार और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक धारवाड़ जिले की पुलिस ने मर्डर केस में 4 अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा है, जिनकी पहचान नियाजहीम कटिगार (21), तौसीफ चन्नापुर (21), अल्ताफ मुल्ला (24), और अम्मा गिरानीवाले (19) के रूप में हुई है। कथित तौर पर जांच में सामने आया कि राकेश कटवे की बहन अभिनेत्री शनाया कटवे कथित रूप से एक आरोपी नियाजहीम कटिगार के साथ रिलेशन में थी।

मृतक ने इसका विरोध किया और परिणामस्वरूप कटिगार ने कथित तौर पर अपनी हत्या की साजिश रची। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार राकेश की हत्या उसके घर में 9 अप्रैल को हुई बाद में उसके शरीर को चारों आरोपियों ने निर्वस्त्र कर दिया। शायना कटवे को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शनाया कटवे ने 2018 में कन्नड़ फिल्म 'इदम प्रेमम जीवनम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और हाल ही में ओंडु घन्टे काते में देखी गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications