मोरल पुलिसिंग: मंगलुरु के सोमेश्वर बीच पर केरल के 3 लड़कों की पिटाई, नाबालिग सहित 4 लोग गिरफ्तार
मंगलुरु के सोमेश्वर बीच पर तीन लड़कों की पिटाई का मामला सामने आया है।

कर्नाटक के मंगलुरु के सोमेश्वर बीच पर अलग धर्म की महिला मित्रों के साथ होने पर तीन लड़कों की कथित तौर पर पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया ।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम करीब 7.20 बजे पर तीन लड़के अपनी महिला मित्र के साथ बीच पर घूमने आए थे। अलग धर्म की महिला मित्र होने के कारण कुछ लड़कों ने वहां पहुंच कर उन तीनों का विवरण मांगा। इसके बाद सोमेश्वर समुद्र तट पर उनकी पिटाई कर दी।
मंगलुरु शहर की पुलिस ने चार लोग यतीश, सचिन, सुहेन और अखिल को गिरफ्तार किया है वहीं, एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। घायल लड़कों को डेरलकट्टे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लड़के मंगलुरु के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों से मिलने आए थे।
मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त कुलदीप कुमार जैन ने कहा कि अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए तीन टीमें काम कर रही हैं। हमारे 112 गश्ती वाहन ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर काफी तीखी प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। लोग इसे मोरल पुलिंसिंग और मॉब जस्टिज का क्लासिक उदाहरण बता रहे हैं।
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद दक्षिण कन्नड़ जिले में ये पहली घटना सामने आई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जोर देकर कहा कि नैतिक पुलिसिंग और नफरत की राजनीति के प्रति उनकी सरकार शून्य सहिष्णुता का रुख अपनाएगी। पार्टी ने उन संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का भी वादा किया जो कानून को अपने हाथ में लेते हैं और नैतिक पुलिसिंग को समाप्त करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications