'इन्होंने' भी तो खाली छोड़ा है पत्नी का काॅलम

पुजारी केंद्रीय मंत्री और सासंद रह चुके हैं और कांग्रेस के आंतरिक चुनाव जीतने के बाद ही उन्हें टिकट मिला है। शनिवार को भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुलोचना जीके भट्ट ने कहा कि दक्षिण कन्नड़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जनार्दन पुजारी ने भी नामांकन पत्र में पत्नी का नाम नहंी दिया है।
उन्होंने पत्नी वाले नाम का काॅलम खाली छोड़ दिया है। उन पर विरोधियों का आरोप है कि फिर वे किस आधार पर मोदी की वैवाहिक स्थिति पर टिप्पणी कर रहे हैं ? राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध पुजारी के नामांकन पत्र देखने पर पता चला है कि उन्होंने पार्टःए में अपनी पत्नी और आश्रितों के नाम वाला काॅलम खाली छोड़ दिया है।
जरूर पढ़ें - सीएम से पीएम तक
हालांकि, अगले कुछ काॅलम ने अपनी पत्नी की संपत्तियों, देनदारियों का ब्यौरा दिया है। नामांकन पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी के पास 16 लाख 53 हजार 200 रुपए की चल संपत्ति व 25 लाख रुपए की अचल संपत्ति है।
सुलोचना ने कहा कि कांग्रेस मोदी की निजी जिंदगी को मुद्या बना रही है और व्यक्तिगत हमले कर रही है व अपने नेताओं की 'नेतागीरी' पर चुप है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी ने परिवार का त्याग समाज और देश सेवा के लिए किया'।
हालांकि वोटबैंक बंटोरने के इस दौर में राजनेताओं ने एक-दूसरे की आलोचना का राग अलापना शुरु कर दिया है। कमियां हर दलों में हैं, कहीं सुधार के कदम है तो कहीं स्थिति को बेहतर बताकर महज़ जन-समर्थन की उम्मीद लगाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications