तमिलनाडुः मंत्री की बेटी ने की मर्जी से शादी, वीडियो जारी कर कहा- हमारी जान को पापा से खतरा है

बेंगलुरु। तमिलनाडु सरकार में धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री की बेटी ने भागकर एक बिजनेसमैन से शादी कर ली है और अब पुलिस से अपनी और अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री पीके सेकर बाबू की बेटी डॉक्टर जयकल्यानी ने बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत के सामने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Recommended Video

    Tamil Nadu: मंत्री की बेटी ने की Love Marraiage, अब पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार | वनइंडिया हिंदी
    मंत्री की बेटी ने लगाई सुरक्षा की गुहार

    मंत्री की बेटी ने लगाई सुरक्षा की गुहार

    इस दौरान जयकल्यानी ने कहा कि उन्होंने सतीश कुमार से शादी की क्योंकि दोनों पिछले छह वर्षों से प्यार में थे। जयकल्यानी ने कहा कि उन्हें और उनके पति को खतरा है, इसलिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। शादी के बंधन में बंधने में मदद करने वालों के अनुसार, प्रेमियों ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कर्नाटक के जिला मुख्यालय शहर रायचूर के हलस्वामी मठ में शादी की है।

    बेटी ने वीडियो जारी कर कही अपनी बात

    सूत्रों ने कहा कि मंत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी लापता हो गई है और उसे संदेह है कि उसका अपहरण कर लिया गया है। जयकल्यानी ने परिवार के कड़े विरोध के बावजूद, डिप्लोमा स्नातक से व्यवसायी बने सतीश कुमार से शादी की। शादी के तुरंत बाद मीडिया को जारी किये गए एक वीडियो में जयकल्यानी ने कहा, 'सतीश और मैं करीब छह साल से रिलेशनशिप में हैं और शादी करने के लिए घर से बाहर निकले थे। हम दोनों बालिग हैं और हमने रजामंदी से शादी की कसमें खाई हैं।"

    मंत्री अपनी बेटी की कहीं और कराना चाहते थे शादी

    मंत्री अपनी बेटी की कहीं और कराना चाहते थे शादी

    सूत्रों ने कहा कि लड़की का परिवार उसकी शादी दूसरे समुदाय के एक अमीर परिवार में करना चाहता था। लेकिन वह सतीश के साथ भाग गई, जिसके बाद चेन्नई में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। जयकल्यानी ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु पुलिस ने उनकी मदद नहीं की।

    जयकल्यानी ने कहा- पुलिस नहीं कर रही है मदद

    जयकल्यानी ने कहा- पुलिस नहीं कर रही है मदद

    उसने दावा किया कि उसके पिता द्रमुक सरकार में मंत्री के रूप में अपने पद का इस्तेमाल उसे धमकाने के लिए कर रहे थे, और वे पुलिस सहायता के लिए बेंगलुरु आए। पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा कि मंत्री की बेटी ने सुरक्षा के लिए अब तक उनसे या उनके कार्यालय से संपर्क नहीं किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+