बुलेट से भी तेज रफ्तार वाले सूर्य किरण ने एयर शो में बिखेरा जलवा, दर्शक हुए फिदा
पांच दिन के इस एयरो शो में सूर्य किरण ने छः साल बाद वापसी की। इसकी कलाबाजियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

ये है सूर्य किरण
इस एयरशो में सूर्य किरण हॉक मार्क- आई 32, लाल और सफेद रंग में रगा हुआ था। सात सूर्यकिरण फाइटर प्लेन्स में से 6 एयरो इंडिया के इस एडिशन में डिस्प्ले के लिए रखे गए थे।

कम नहीं हुआ उत्साह
विंग कमांडर अजीत कुलकर्णी इस टीम के लीड पायलट थे। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वो किस शान के साथ सूर्य किरण के साथ खड़ें हैं।

ये रहे सूर्य किरण
टीम के विंग कमांर वेणु नंबिसन ने वनइंडिया को बताया कि एयरो इंडिया में 6 साल बाद भी दर्शकों का उत्साह सूर्य किरण के प्रति कम नहीं हुआ। सभी दर्शक सूर्यकिरण पर फिदा थे।

आकर्षण का केंद्र रहे सूर्य किरण
स तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शान से लाइन में लगाए गए सूर्यकिरण 11वे एयरो इंडिया के दौरान आकर्षण का केंद्र रहे।

बुलेट से भी तेज रफ्तार
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि 6 सूर्यकिरण एक साथ आसमान में हैं। ये टीम बीते दो साल से तैयारी कर रही थी। इससे पहले इन्होंने सीमित दर्शकों के समक्ष प्रदर्शन किया था। ये इनका पहला शो है, जिसमें ये टीम मेजर पब्लिक आउटिंग पर निकली।
आसमान में कलाबाजी रहे सूर्यकिरण की रफ्तार तेज बुलेट से भी ज्यादा है। इस हॉक की रफ्तार 650 किलोमीटर प्रति घंटे की है। जबकि इससे पहले किरण एमके II की स्पीड 450 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
सभी तस्वीरें: अनुशा रवि/वनइंडिया












Click it and Unblock the Notifications