Karnataka में Congress बनाएगी कई डिप्टी CM?, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी एचके पाटिल ने कही बड़ी बात

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी और कर्नाटक के दिग्गज नेता एचके पाटिल का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, हाईकमान जो कहेगा, वही मुख्यमंत्री बनेगा।

Bangalore

Recommended Video

    Karnataka Election Results: Congress के Kamal Nath ने PM मोदी पर कैसा कसा तंज? | वनइंडिया हिंदी

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जहां कांग्रेस को 135 सीटें मिली है। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी को 66 सीटें मिली है, तो वहीं तीसरे नंबर पर आई जेडीएस को 19 सीटें प्राप्त हुई है। इसी के साथ अब कांग्रेस कर्नाटक में सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है, जहां कर्नाटक में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी और कर्नाटक के दिग्गज नेता एचके पाटिल का बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि, हाईकमान जो कहेगा, वही मुख्यमंत्री बनेगा।

    पाटिल ने कही ये बात

    मीडिया से बातचीत करते हुए कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी एसके पाटिल ने कहा कि, हमारा हाई-कमान जो कहेगा, वही मुख्यमंत्री होगा। मुझे नहीं पता लेकिन जो मीडिया के माध्यम से खबरें आ रही हैं, उससे पता चल रहा है कि कई उपमुख्यमंत्री होने की संभावना है। मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्यमंत्री बनाने वालों में से हैं, न कि मुख्यमंत्री बनने वालों में से। बता दें की कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को चुनाव हुए थे। इस दौरान रिकॉर्ड 72.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वहीं मतगणना के बाद कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाई है।

    कांग्रेस को हासिल हुई जीत

    कर्नाटक में करीब महीने भर तक चले चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच जमकर वार पलटवार होता भी दिखाई दिया था। साथ ही चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ सरकार से जुड़े मुद्दे भी हावी होते दिखाई दिए थे। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान त्रिकोणीय मुकाबला नजर आया था, जहां बीजेपी-कांग्रेस और जेडीएस के बीच कड़ी टक्कर देखने मिल रही थी। वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सामने आए नतीजों में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत के साथ अपनी सरकार बना ली है, जहां अब जल्द ही कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है।

    ये भी पढ़े- Karnataka election 2023 results पर Digvijay Singh बोले- दक्षिण भारत में BJP का सफाया हो गया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+