Karnataka election 2023 results पर Digvijay Singh बोले- दक्षिण भारत में BJP का सफाया हो गया

Karnataka election 2023 results को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा का दक्षिण भारत से सफाया हो गया है।

Bangalore

Recommended Video

      Karnataka Election Result 2023 | Mallikarjun Kharge | Rahul Gandhi | Congress | वनइंडिया हिंदी

      Karnataka result 2023: कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का दौर जारी है, जहां इस मतगणना में सामने आ रहे रुझानों के मुताबिक कांग्रेस आगे निकलती नजर आ रही है। वहीं कर्नाटक में आए चुनाव परिणामों के बाद अब सियासत का सिलसिला तेज हो चला है, जहां नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा का दक्षिण भारत से सफाया हो गया है। साथ ही आने वाले समय में सेंट्रल इंडिया से भी भाजपा का सफाया हो जाएगा।

      दिग्विजय सिंह ने कही ये बात

      राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि, कर्नाटक के हमारे सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, कर्नाटक कांग्रेस के हमारे लीडर्स, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, हमारे विधायक दल के नेता सभी को मैं बधाई देता हूं, और सबसे ज्यादा बधाई देता हूं मलिकार्जुन खरगे जी को, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिनके नेतृत्व में हम चुनाव लड़े। साथ ही हम बधाई देते हैं सोनिया गांधी जी को, जो की स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद भी प्रचार करने गई, राहुल गांधी जी को, प्रियंका गांधी जी को, और उन सभी लोगों को जिन्होंने वहां पर प्रचार किया।

      दक्षिण भारत से BJP का सफाया

      इसी के साथ दिग्विजय सिंह ने कहा कि, एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है, और भाजपा दक्षिण भारत में उसका सफाया हो गया है, और अब मध्य प्रदेश के चुनाव के बाद देखेंगे कि जो हमारा सेंट्रल इंडिया है, उससे भी भाजपा का सफाया हो जाएगा, और इस बार इतना बहुमत हम लोग प्रदेश को लेकर आएंगे की जोड़-तोड़ की कोई गुंजाइश ही नहीं बचेगी। बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को चुनाव हुए थे। इस दौरान रिकॉर्ड 72.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वहीं अब चुनाव के बाद मतगणना का सिलसिला जारी है, जिसमें सामने आ रहे रुझानों के मुताबिक कांग्रेस बढ़त बनाती दिखाई दे रही है।

      ये भी पढ़े- Karnataka result 2023: चुनाव नतीजों पर बोले संजय राउत- BJP के सिर पर पड़ी बजरंग बली की गदा

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+