Video: इस बार दो महिलाओं को लेकर बागेश्वर बाबा के मंच पर पहुंचा पत्रकार, जानें फिर क्या हुआ?
Baba Bageshwar Video: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री देशभर में 'आस्था' का विषय बन चुके हैं। उनके करोड़ों में फॉलोवर्स हैं। बाबा अपने बयानों से लेकर अपने दरबार तक चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में बिहार की राजधानी पटना में उनको सुनने के लिए लाखों की भीड़ जमा हुई थी। वहीं अब एक बार फिर बाबा के मंच पर पत्रकार पहुंचा, जिसके बाद क्या हुआ, जानिए?
भगवान हनुमान जी के भक्त और अपने 'चमत्कार' के लिए चर्चित आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में लाखों में लोगों की भीड़ उमड़ती है। बागेश्वर धाम के अलावा बाबा देश में अलग-अलग जगह भी जाते हैं,इसी कड़ी में वो मौजूदा वक्त में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में हैं। जहां उन्होंने अपने मंच पर पत्रकार को बुलाया।

दरअसल, बेंगलुरू में जब बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार लगा तो उन्होंने एक टीवी चैनल के संवाददाता टी राघवन को मंच पर बुलाया। इसी के साथ बाबा ने कहा कि वो अपने साथ भीड़ में से किसी एक शख्स को लेकर आए। इतना ही नहीं उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उनके पास जिस शख्स को लेकर आएंगे, उसका पर्चा तैयार रहेगा।
मंच पर बागेश्वर बाबा ने पत्रकार से कहा कि आप अपने परिचित को छोड़कर किसी को भी भीड़ से लेकर आ जाइए। बाबा ने दावा किया कि जहां से उनका मन हो भीड़ में आगे से या फिर पीछे से, महिला-पुरुष, वीआईपी या नॉन वीआईपी, बूढ़ा-जवान किसी को भी मंच पर ले आए।
इसी के साथ बाबा ने पत्रकार से दावे के साथ कहा कि उनकी इतनी हिम्मत नहीं होगी कि जिनका उन्होंने पर्चा लिखा है, उनके अलावा वो किसी और को मंच पर ले आए। इसके बाद संवाददाता श्रद्धालुओं की भीड़ में पहुंचे और जयपुर से आईं एक महिला को अपने साथ मंच पर लेकर पहुंचे, हालांकि इस दौरान एक और महिला ने जिद की तो उसे भी साथ ले लिया।
हालांकि जयपुर के अलावा जो महिला बीदर से आई थी, वो पहले मंच पर पहुंच गई, जिसके बाद बाबा ने उनका पर्चा पढ़ा और उसमें बातें सही निकली। हालांकि जब जयपुर से आईं महिला का पर्चा पढ़ने के लिए रिपोटर ने कहा तो बाबा ने कहा अभी इनके पर्चे का आदेश नहीं आया है उन्हें इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications