एसआर हीरेमठ बने कर्नाटक पर्सन ऑफ द ईयर

SR Hiremath
बेंगलुरु। सबसे ज्यादा भाषाओं में कंटेंट देने वाली देश की नंबर-1 वनइंडिया डॉट कॉम द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 69 वर्षीय भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता एसआर हीरेमठ को 'कर्नाटक पर्सन ऑफ द ईयर' चुना गया। गुरुवार को वनंडिया के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बीजी महेश ने हीरेमठ को इस सम्मान से नवाजा।

हर साल की तरह इस साल भी पोर्टल द्वारा एक पोल कराया गया, जिसमें हीरेमठ को सबसे ज्यादा 34 प्रतिशत लोगों ने कर्नाटक पर्सन ऑफ द ईयर बनाया। दूसरे नंबर पर भारत रत्न प्राप्त प्रो सीएनआर राव 31 प्रतिशत वोटों के साथ रहे।

बतौर इंजीनियर अपने करियर की शुरुआत करने वाले हीरेमठ ने अमेरिका में पढ़ाई की और फिर वहीं पर नौकरी। कई कंपनियों को अपनी सेवाएं देने के बाद अचानक हीरेमठ ने समाजसेवा में प्रवेश किया। महात्मा गांधी और डा. बीआर अम्बेडकर के विचारों से प्रभावित हीरेमठ का मानना है कि देश के नौजवानों के पास आगे बढ़ने का ज्ञान है, इतिहास का ज्ञान है, लेकिन दर्शन का ज्ञान नहीं। लिहाजा युवाओं को दर्शनशास्त्र जरूर पढ़ना चाहिये, ताकि उन्हें यह पता चल सके कि मातृ ऋण, पितृ ऋण के अलावा एक ऋण और होता है और वो है सामाजिक ऋण।

कर्नाटक के बेल्लारी में खनन माफियाओं का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाने वाले हीरेमठ ने अपने उन दिनों को भी याद किया, जब एक तरफ राष्ट्रीय संपदा का दुरुपयोग हो रहा था और दूसरी तरफ वो सीबीआई के साथ मिलकर सबूत इकठ्ठे कर रहे थे। हीरेमठ प्रशांत भूषण के काफी करीबी हैं और उनके साथ मिलकर उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कई लड़ाईयां लड़ी हैं। अपने संबोधन में हीरेमठ ने कहा कि आज के दौर में वो सबसे ज्यादा प्रभावित देश की जनता के अंदर की ऊर्जा से हैं। जिस तरह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया, वो सराहनीय है। यही ऊर्जा देश को नई राह पर लेकर जायेगी। उन्होंने कहा कि आप की जीत तो उम्मीद की नई किरण है, जो भारत का सकारात्मक निर्माण करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+